भूतिया स्वाळा गाँव या सिर्फ अफवाह, पढ़े ये रिपोर्ट

0
1834

Bhutiya Village

भूत एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है और जब बात भारत के सबसे ज्यादा भूतिया जगह या डरवानी जगह के बारे में की जाती है तो सबसे पहला नाम आता है चम्पावत के सल्वा गांव का नाम | आपको बता दें की यह गांव जो की अब पूर्णतया खाली हो चूका है पहले बाकी गाँवों के भाति ही था | इस गाँव में लोगो का बसेरा हसीं खुशी हुआ करता था लेकिन 1952 की एक घटना के बाद धीरे धीरे यह गाँव भूतिया गाँव में तब्दील हो गया |

आपको बता दें की 1952 में इस गांव के पास में पीएसी की एक मिनी बस खायी में गिर गयी जिसमे पीएसी के जवान थे | कहा जाता है की बस के अंदर फंसे पीएसी के जवान मदद के लिए गाँव वालो से गुहार लगाते रहे लेकिन किसी भी गाँव वाले ने उनकी मदद नहीं की बल्कि मदद करने के बजाय उन जवानो का समान लूट लिया और उन जवानो को वही मरने के लिए छोड़ दिया |

Bhutiya Village

गाँव वालो के कथन के अनुसार इस घटना के कुछ समय बाद गाँव में अजीब सी घटनाये होने लगी गाँव वालो का कहना था की उन पीएसी जवानो की आत्माये गाँव वालो को परेशान कर रही है तथा गाँव वालो पर हमला कर रही है |
देखते ही देखते पूरा गांव खाली हो गया |

ऊपर दिया गया वृत्तांत गाँव वालो के द्वारा कही गयी बातो पर आधारित है जबकि कुछ लोग स्वाळा गाँव के खाली होने का कारण कुछ और ही बताते है | कुछ लोग यह कहते है की स्वाळा गांव में कई असुविधाएं व पूर्ण रूप से विकास न होने के कारण लोगो ने यहां से पलायन किया |

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here