केबीसी 11 शो में बिग बी ने सुनाया ऐसा किस्सा सभी रह गए हैरान

0
1007

केबीसी 11 शो में अमिताभ बच्चन ने खुद को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। ये एक ऐसा किस्सा था जो शायद हम में से किसी को नहीं पता था। दरअसल, कल इंडियन पैरा बैडमिंटन एथलीट मानासी जोशी और इंडियन एथलीट दीपा मलिक ‘कर्मवीर’ स्पेशल एपिसोड में आईं। इन दोनों ने बताया कि किस तरह दोनों ही महिलाएं अपने करियर में आगे बढ़ीं और देश के लिए कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ वो सभी चीजें अपने नाम की जो शायद किसी के लिए भी काफी मुश्किल हो सकता है।

KBC Show

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें, पढ़ें ये रिपोर्ट

लेटेस्ट न्यूज़ के मुताबिक दीपा मलिक का छाती से नीचे का पूरा हिस्सा पैरेलाइज है उसके बावजूद उन्होंने स्विमिंग और शॉटपुट में अपना हाथ आजमाया। वहीं मानासी जोशी एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर हैं और देश के लिए कई मेडल लेकर आ चुकी हैं।

KBC Show

आस्था का प्रतीक माँ सुरकंडा देवी मंदिर , पढ़े ये खास रिपोर्ट

इसी के चलते अमिताभ बच्चन ने खुद को लेकर एक किस्सा सुनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर आ रहे केबीसी 11 के एपिसोड पर बताया कि एक बार दिवाली पर उनके उल्टे हाथ में पटाखा फट गया था जिसने उनके पूरे हाथ को खत्म कर दिया था। जिसके चलते उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कलाई तक केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। धीरे-धीरे उनका पूरा हाथ दोबारा बना और एक महीना उन्हें हाथ के टिशू को एक्टिव करने में लग गया। जब अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को ये किस्सा सुनाया तो सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए। सभी ने अमिताभ को जन्मदिन की शुभ कामनाये दी।

KBC Show

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here