श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड (India vs Ireland) दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. हालांकि, टीम के उड़ान भरने से पहले फैंस को एक बुरी खबर मिली. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बार हो गए हैं. ऐसे में अब उनके विकल्प के नाम की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक नितीश कुमार की जगह टीम में 23 साल के सूर्यांश शेडगे को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.
मुंबई का यह खिलाड़ी हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के साथ गए थे. चूंकि, नितीश से पहले हार्दिक पंड्या भी चोटिल हो गए थे. ऐसे में टीम इंडिया के पास ऑलराउंडर के स्पॉट के लिए सूर्यांश शेडगे का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से सूर्यांश के नाम की घोषणा का अभी इंतजार है.
सुमटी गांव की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अब विश्व मंच पर चमकेगा उत्तराखंड का सितारा
बता दें कि नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे का नाम इसलिए आगे चल रहा है कि वह बीच के ओवरों में गेंदबाजी भी करते हैं. इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर शेडगे ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया. इसके अलावा श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में सूर्यांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी. सूर्यांश ने इस मैच में टीम के लिए 72 रन बनाए थे. यही कारण है कि पावर हिटर सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: गड्ढे में गिरकर मौत के मामले में परिवार को 30 लाख मुआवजा
सूर्यांश शेडगे इंडियन प्रीमियर लीग में अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. पिछले सीजन में शेडगे को पंजाब की तरफ से 7 मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 158 रन बनाए थे. हालांकि, सूर्यांश ने सीजन में गेंदबाजी नहीं की थी. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में सूर्यांश मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके ओवरऑल टी20 की बात करें तो सूर्यांश ने 30 मैच में 356 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी लिए हैं.








