Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के को-स्टार संग बदतमीजी पर क्या कहा ऑनस्क्रीन मां ने ,आप भी देखें
बिग बॉस 13 में हर रोज कुछ न कुछ बवाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने एक नया मोड ले लिया है। दोनों की लड़ाई काफी गंदी होती जा रही है। इस वीकेंड दर्शकों ने दोनों के बीच हुई हाथापाई और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल होते भी देखा था। इसी पर अब दिल से दिल तक की को-स्टार वैष्णवी मैकडोनाल्ड का बयान सामने आया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई खुलासे किए हैं।
Bigg Boss 13
यह भी पढ़ें :- बामणी के नवीन सेमवाल लेकर आये लोक स्टूडियो, देखें क्या है ख़ास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बिग बॉस खबरी का है। इसमें वे बताती नजर आ रही हैं कि किस तरह सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने को-स्टार संग बदतमीजी की थी। वैष्णवी कहती हैं कि सिद्धार्थ सभी के साथ बदतमीजी करते थे। यहां तक की लड़कों को भी नहीं बकशते थे। एक मेल को-स्टार को वे एक दिन जानबूझकर उल्टा-सीधी कह रहे थे। गंदी बातें बोलने के अलावा वे उसके काम और एक्टिंग को लेकर काफी टोका-टाकी कर रहे थे। काफी चीजें अनप्रोफेशनल हो चुकी थीं इसलिए बाद में उस को-स्टार ने सीरीयल ही छोड़ दिया था। और कहा था कि वे सिद्धार्थ शुक्ला संग काम नहीं करना चाहते हैं।
Bigg Boss 13
यह भी पढ़ें :- मसूरी विंटर कार्निवल में कलाकारों का विवाद सुलझा, मानदेय बड़ा
Vaishnavi ma’am was playing shukla’s mother role in #dilsediltak show.
Let's see this video.
Shuklas bad behavior of co star and Junior's.
vikas gupta is also know this fact but vikas protect shukla.#biggboss13 #bb13 https://t.co/wREm8ZNrSd
— The Khabri (@TheRealKhabri) December 24, 2019
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ के बीच पहले चीजें सही थीं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी लेकिन बाद में चीजों ने यू-टर्न लिया और चीजें खराब होनी शुरू होने लगीं।
यह भी देखें :-








