एटीएम मशीन में आया बड़ा बदलाव, अब ऐसे निकलेंगे पैसे

0
195

ऑटोमेटेड टेलर मशीन जिसे हम आम भाषा में एटीएम भी कहते हैं, एक स्वचालित मशीन है जिसे सबसे पहले लंदन में स्थापित किया गया था। जॉन शेफर्ड बैरन नाम के व्यक्ति को इसके अविष्कार का श्रेय दिया जाता है।एटीएम मशीन की स्थापना करने का मुख्य कारण बैंक से पैसे निकालने की प्रक्रिया को सरल बनाना था। इसलिए एटीएम कार्ड बनाया गया ताकि विभिन्न वर्गों के लोग इस से आसानी से इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकें।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का परिणाम

समय के साथ साथ जिस प्रकार से एटीएम मशीन में बदलाव होते हुए आए हैं उसी प्रकार एटीएम से पैसे निकालने के तरीके में ही हाल ही में बदलाव आया है।अभी तक जिस तरीके से एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, उसमें काफी धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा होने की काफी आशंका रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े : गढ़वाली गीत Bol Man Mohini का बढ़ा क्रेज, हर किसी की बन रहा पसंद

अब की प्रक्रिया में खाताधारक को को एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगाते ही मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को एटीएम की स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में डालना होगा तभी पैसे निकल पाएंगे। यह विकल्प काफी अच्छा है एवं अन्य बैंक भी इस प्रक्रिया के बारे में सोच रहे हैं।

उत्तरखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ से यूट्यूब पर भी जुड़िए।

Previous articleबिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरकर बुरी तरह घायल हुए जुबिन, अस्पताल में भर्ती
Next articleजबरदस्त डीजे सॉन्ग गुस्सा हुआ रिलीज, लगातार व्यूज का तोड़े जा रहा है आकड़ा
करीना भट्ट एक अनुभवी और समर्पित मीडिया पेशेवर एवं लेखिका हैं, जो वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है, साथ ही उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में परास्नातक (एम.ए.) भी किया है। करीना समाज, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी विशेषता केवल खबरों को लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक दक्ष वक्ता भी हैं, जो समाचार प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और विचारशील संवाद में भी समान रूप से निपुण हैं। लेखन और वाचन—दोनों माध्यमों में उनकी सशक्त पकड़ उन्हें एक बहुआयामी पत्रकार बनाती है। उनकी लेखनी में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों की सूक्ष्म समझ और मानवीय दृष्टिकोण भी परिलक्षित होता है। वे आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में एक सशक्त और विचारशील आवाज़ के रूप में उभर रही हैं।