हरिद्वार में अवैध पटाखों का बड़ा खुलासा, घर निकला गोदाम!

0
137

हरिद्वार : दीपावली से पहले हरिद्वार प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी और पीठ बाजार में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान जब मकान मालिक से पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस की मांग की गई, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पड़े : NCRB: उत्तराखंड में महिला और साइबर यौन अपराधों में आई 13% की कमी

हरिद्वार में अधिकारियों ने बताया कि बरामद पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें मौके से हटाने के लिए कई वाहनों की मदद लेनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम के रूप में प्रयोग हो रहा था।

लाइसेंस न होने के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  ये भी पड़े : Keshav Thalwal: थाने के सीसीटीवी दिखाएंगे तो पुलिस कर्मियों की नौकरी चली जाएगी: केशव

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दीपावली से पूर्व इस तरह की सख्ती को देखते हुए अवैध पटाखा कारोबारियों में डर का माहौल है।