Bigg Boss 13
फिर दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड हो सकता है बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)
बिग बॉस १३ आये दिन चर्चाओं में बना है, यह हर दिन कोई न कोई विवाद पैदा हो ही जाता है। लेकिन अब बिग बॉस 13 को लेकर एक बड़ी खबर और सामने आ रही है. कि सेलिब्रिटी रियलिटी शो को दो हफ्ते और का एक्सटेंशन दे दिया गया है. इस तरह कहा जा रहा है कि बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का फिनाले अब 15 फरवरी को नहीं होगा बल्कि इसे 29 फरवरी को किया जाएगा. इस तरह बिग बॉस दो हफ्ते और मनोरंजन करेगा, वैसे भी बिग बॉस इन दिनों जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है और इसकी टीआरपी भी जबरदस्त चल रही है, इसी वजह से इसके निर्माता लगातार इसकी अवधि बढ़ाए जा रहे हैं. इससे पहले बिग बॉस (Bigg Boss) को 5 हफ्ते का एक्सटेंशन दिया गया था. बिग बॉस के दो हफ्ते और बढ़ने का इशारा पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) ने भी कर दिया है. उन्होंने ट्वीट करके इस ओर कहि ना कही एक इशारा कर दिया है।
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की जमकर हुए लड़ाई, बिग बॉस ने दी कड़ी सजा
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा Dolly Bindra ने ट्वीट किया है, ‘सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस 13 शो को एक्सटेंशन दे दिया गया है, ऐसा लगता है बिग बॉस अब किसी की शादी वेडिंग जरूर करवाएंगे.’ वैसे भी हर सीजन में बिग बॉस किसी न किसी का साथ बनाते हैं। अब देखना यह है कि बिग बॉस हाउश में इस बार किसकी जोड़ी बनती है वैसे देखना यह भी होगा कि सलमान खान इस एक्सटेंशन के लिए अपनी हां कह चुके हैं या नहीं क्योंकि पिछली बार एक्सटेंशन पर चैनल के निर्माताओं के लिए सलमान को मनाना कोई आसान काम नहीं रहा था. लेकिन बिग बॉस के फैन्स को मनोरंजन की डोज मिलती रहेगी.
Bigg Boss 13
उत्तराखंड का जवान कश्मीर में लापता, राजेन्द्र के लिए रो रहा पूरा परिवार
जहां बिग बॉस सीजन में इन दिनों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती सुर्खियों में है, वहीं विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की लड़ाई तो हद से पार ही गुजर गई है. दोनों ही एक्स आपस में जमकर लड़ते हैं.
आज तो उस समय हद हो गई जब मधुरिमा ने विशाल की चप्पलो के बाद फ्राईपैन से जमकर पिटाई की, जिसकी वजह से बिग बॉस को जमकर फुटेज भी मिला और अब दर्शकों को क्या नया धमाका देखने को मिलता है, यह देखना भी काफी मजेदार होगा.








