Bigg Boss 13: रश्मि देसाई के भाई ने अरहान खान पर बहन की इमेज खराब करने के लगाये आरोप
रश्मि देसाई और अरहान खान आज कल अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में अरहान खान के कई बड़े सच सामने आ रहे हैं। अब अरहान को लेकर रश्मि देसाई के भाई ने बड़ी बात कही है। दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मि के भाई ने कहा कि रश्मि पहले ही अपनी लाइफ में अच्छा कर रही है। अरहान ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। रश्मि के भाई ने अरहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी बहन की इमेज को नेशनल टेलीविजन पर खराब कर रहा है।
Bigg Boss 13
यह भी देखें :- गढ़वाली गीत घोटासिमानिये व जौनसार के सुप्रसिध्द लोक गायक मनोज सागर ने की हिलीवूड न्यूज़ से ख़ास बातचीत,जानिए उनकी ज़िन्दगी से जुड़े खास पहलुओं को
Bigg Boss 13
रश्मि के भाई ने कहा, वो एक इंडेपेंडेंट महिला है, जो बिना किसी के सहारे अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है। रश्मि को अरहान के सपोर्ट की बिल्कुल जरूरत नहीं है।रश्मि के खेल पर उनके भाई ने कहा, रश्मि को अब सही के लिए स्टैंड लेना चाहिए, लेकिन वो अपने गेम में काफी अच्छा कर रही हैं और उन्हें आगे भी ऐसा करना चाहिए। मैं बस ये आशा करता हूं कि जितना अच्छा वो अभी तक रही हैं आगे भी वैसा ही करती रहें।
यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड की वर्तमान स्तिथि को दर्शाता गीत भैजी -भुला,आप भी सुनें गीत
Bigg Boss 13
बता दें कि अभी वीकेंड का वार में सलमान ने अरहान को लेकर एक नया खुलासा किया था। सलमान ने बताया कि रश्मि के भाई गौरव जब बिग बॉस के घर गए थे तब उन्होंने सलमान को ये बताया था कि अरहान के परिवार वाले रश्मि के घर में रह रहे हैं।इसके बाद विकास गुप्ता ने भी इस बारे में ये बताया था कि उन्होंने सुना है कि अरहान की मां और बहन, रश्मि के घर पर रह रही हैं। विकास ने अरहान को ये भी कहा कि वो टाइम लेकर सारी बातें साफ करें ताकि कुछ भी छुपे नहीं उनके बारे में, लेकिन अरहान ऐसा करने से मना कर देते हैं।
यह भी देखें :-उत्तराखंड के सुप्रसिध्द कलाकार मुकेश शर्मा घनसेला से हिलीवूड न्यूज़ स्टूडियो में ख़ास बातचीत








