bigg boss 13
बिग बॉस के इस सीजन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हाल ही में ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैन्स चौंकने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज, सिद्धार्थ को धमकी दे रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों बाथरूम एरिया में हैं। शहनाज, सिद्धार्थ से कहती हैं मैं तुझे बता रही हूं मुझे हर्ट मत किया कर। इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ को धक्का देती हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। गले लगाते हुए शहनाज कहती हैं, मैं तुझे बहुत प्यार करती हूं…आई लव यू। सिद्धार्थ कहते हैं, ओके…जिसके बाद शहनाज कहती हैं ओके क्या होता है आई लव यू टू बोल। शहनाज कहती हैं, मैं मारूंगी अपने आप को। तू मेरा है…मैं फाड़ कर रख दूंगी यहां पर सबको। मुझे गेम नहीं जीतना…मुझे तू जीतना है।
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ का पोस्टर रिलीज
शहनाज की बात सुनकर सिद्धार्थ भी परेशान होकर उन्हें देख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B7OmaZeB2OT/?utm_source=ig_embed
bigg boss 13
सलमान ने दी थी चेतावनी…
हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला को ये चेतावनी दी थी कि शहनाज तुमसे प्यार करने लगी है तो तुम्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा। बता दें कि सलमान ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि शहनाज, सिद्धार्थ को लेकर पोजेसिव हैं। सिद्धार्थ जब भी किसी से बात करते हैं तो शहनाज जलती हैं और फिर लड़ने लग जाती हैं। इतना ही नहीं, जब हाल ही में सलमान ने शहनाज को कहा कि तुम जलती हो तो शहनाज ने पूरे घर में हंगामा मचा दिया। शहनाज जोर-जोर से रोने लगती हैं। शहनाज की ये हरकतें देखकर सलमान को भी गुस्सा आ जाता है और वो शहनाज की क्लास लगाते हैं। इतना ही नहीं, सलमान घर में घुसकर शहनाज के लिए कहते हैं कि 4 लोग क्या जानने लगे तो खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी।
bigg boss 13
Bigg boss 13:अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनाओ सेक्स रैकेट में गिरफ्तार,पढ़ें रिपोर्ट








