गजेंद्र राणा फिर से सुर्ख़ियों में सपना छोरी के बाद बिरमा भग्यानी हुआ रिलीज

0
1291

Birma Bhagyani

उत्तराखंड संगीत जगत में कुछ कलाकार हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं | कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपने गीतों से जाने जाते हैं | संगीत जगत एक ऐसा जगत हैं जहाँ से एक कलाकार को पहचान मिलती भी हैं और छिनती भी हैं | एक कलाकार वो होता हैं जो अपनी कला का प्रदर्शन निपुणता से करता हैं | उत्तराखंड संगीत जगत में अपने गीतों से दर्शको के दिलो में जगह बनाने वाले गजेंद्र राणा ने कुछ समय पहले अपना एक गीत ”सपना छोरी” रिलीज किया था | इस गीत के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गजेंद्र राणा को ट्रोल किया जाने लगा और गीत को भी काफी नकारात्मक कमैंट्स देखने को मिले और हो भी क्यों नहीं नयापन दिखाने चक्कर में शायद गजेंद्र राणा कुछ ज्यादा ही उतावले हो गए थे जिसके कारण उन्हें सिर्फ निराशा ही मिली |

Birma Bhagyani

Happy Janmashtami 2019 जन्माष्टमी पर सुनें बाल गोपाल की कथा, व्रत का है खास महत्व

लेकिन अपने आपको वो अपने गीतों को फिर से बेहतर साबित करने के लिए अभी हाल ही में गजेंद्र राणा ने अपने चैनल जी.आर प्रोडक्शन से ”बिरमा भग्यानी ”गीत प्रस्तुत | जिसे लिखा अरुण हिमेश व गाया गजेंद्र राणा ने हैं | इस गीत में संगीत दिया हैं गुंजन डंगवाल व रिदम दिए हैं रणजीत सिंह ने | इस गीत के डी.ओ.पी हैं गोविन्द नेगी|
इस गीत की सफलता गजेंद्र राणा के लिए डूबते हुए के लिए तिनके के सामान हैं | एक बार फिर से गजेंद्र राणा को दर्शको का प्यार देखने को मिला। साथ ही इस गीत को दर्शको की अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं |

आप भी देखे इस गीत को |

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here