Birthday Special: संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने परिवार संग मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) और दोनों बच्चे भी दिखाई दिए। संजय दत्त ने अपना जन्मदिन मुंबई स्थित याउच्चा रेस्त्रां में सेलिब्रेट किया। इस दौरान संजय दत्त ने काले रंग का पठानी कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। वहीं, मान्यता दत्त और दोनों बच्चे भी इनके साथ मैचिंग कपड़े पहने नजर आए।
Kapil Sharma : कपिल शर्मा दिसंबर में पिता बनने वाले हैं,उन्होंने खुद किया इसका खुलासा
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बर्थडे पार्टी में उनकी बहन प्रिया दत्त (Priya Dutt) भी अपने परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचीं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। देर रात पार्टी करते हुए संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता दत्त (Manyata Dutt) बच्चों संग नजर आए। मान्यता दत्त (Manyata Dutt) की जहां बात करें तो उन्होंने बेज़ कलर की स्कर्ट और ब्लैक कलर का टॉप कैरी किया था। न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था। साथ ही ब्लैक हील्स और ब्लैक बैग के साथ लुक को कम्पलीट किया था।
सोशल मीडिया पर जो संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) की तस्वीरें सामने आई हैं वो तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। साथ ही संजय दत्त (Sanjay Dutt) को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
काम की बात करें तो संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस समय फिल्म ‘पानीपत’ (Paanipat) की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उनके पास और भी कई नए प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं। मीडिया में खबर आई थी संजय दत्त की हिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का सीक्वल आ सकता है। देखना ये है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस फिल्म में तीसरी बार नजर आएंगे या नहीं।







