धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए करीब 1786 करोड़ रुपये की कमाई की और सिनेमाघरों में 56 दिन पूरे करने के बाद अब फिल्म OTT रिलीज के लिए तैयार है। पिछले कई दिनों से इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि फिल्म दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होगी।
विदेशों में फिल्म को Netflix पर रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में दर्शक इसे सिर्फ JioHotstar पर देख सकेंगे। इस अलग रिलीज प्लान ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
गढ़वाल में महिला प्रधान से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के नए OTT वर्जन को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशों में फिल्म को ‘धुरंधर 2: द रिवेंज – रॉ एंड अनसीन’ नाम से रिलीज किया जाएगा। इस वर्जन में कुछ ऐसे सीन और डायलॉग शामिल होंगे जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि सेंसर कट की वजह से कई हिंसक और इंटेंस सीन्स को छोटा किया गया था, लेकिन OTT वर्जन में उन्हें दोबारा जोड़ दिया गया है।
नया गढ़वाली गीत “असंद” हुआ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रही मिनी उनियाल और अनूप नेगी की जोड़ी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का थिएटर वर्जन करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबा था, जबकि OTT पर रिलीज होने वाला नया कट लगभग 3 घंटे 52 मिनट का होगा। यानी दर्शकों को करीब 3 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज देखने को मिलेगा। फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि दूसरा भाग भी वहीं आएगा। हालांकि, भारत में इसके डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीद लिए हैं, जिसके बाद अब भारतीय दर्शकों को यह फिल्म उसी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
पीएम मोदी का 5 देशों का बड़ा दौरा, ट्रेड और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
फिल्म के ‘रॉ एंड अनसीन’ वर्जन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। माना जा रहा है कि बिना कट वाला यह वर्जन थिएटर रिलीज से ज्यादा इंटेंस और दमदार अनुभव देगा।








