बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘मिमी’ का फर्स्ट लुक जारी

0
1011

Kriti Sanon

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म मिमी के पोस्टर रिलीज होने की जानकारी दी है। यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है, जिसका फर्स्ट लुक जारी हो गया है सोशल मीडिया अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कृति सेनन जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली है, जो कि मराठी फिल्म पर आधारित है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है।

Saaho Movie Review : दर्शकों को नहीं भायी साहो मूवी, नहीं दिखा बाहुबली जैसा दम

Kriti Sanon

गणेश चतुर्थी पर टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने एक दूसरे को कैसे दी बधाई, जानें

कृति ने फोटो शेयर करते हुए उसमे एक कैप्शन लिखा है- ‘जिंदगी अप्रत्याशित चमत्कारों से भरा सफर है… उस यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं हो… अब कुछ खास होने जा रहा है…’ फिल्म मिमी में कृति सेनन के साथ पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। फर्स्ट लुक में दो हाथ और बच्चा नजर आ रहा है। ये फिल्म सरोगेसी के बारे में है। मराठी फिल्म एक मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy (मैं मां बनना चाहती हूं) पर आधारित है। मिमी फ़िल्म में एक विदेशी महिला और गरीब महिला के बीच की कहानी है, जो कि एक बच्चे से जुड़ी है।

Ranu Mandal : हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड किया रानू मंडल का दूसरा गीत “Aadat”, पढ़ें ये रिपोर्ट

इससे पहले कृति सेनन फिल्म अर्जुन पटियाला में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब देखने वाली बात होगी की कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिमी कब तक रिलीज़ होती है और बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here