Rishi Kapoor
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा कर अब वापस भारत लौट आए हैं। बता दें कि ऋषि पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।ऋषि के साथ इस दौरान पत्नी नीतू कपूर भी थीं। नीतू, ऋषि कपूर का हाथ पकड़कर नजर आईं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल थी। दोनों अपनी भारत वापसी पर काफी खुश नजर आए।
Sahoo Box Office Collection Day 6 : “साहो” की कमाई में आया बंपर उछाल, पढ़ें रिपोर्ट
बता दें ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे तो उन्होंने अपनी बीमारी का कोई जिक्र नहीं किया था। हालांकि कुछ महीनों बाद एक्टर ने कैंसर से जूझने की बात बताई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था कि अब उनका कैंसर ठीक हो गया है और वे जल्द भारत लौटेंगे।
Rishi Kapoor
कैंसर के इलाज से ऋषि कपूर इंडिया वापिस आये, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट
बता दें ऋषि कपूर की कैंसर से जंग में उनकी पत्नी नीतू ने उनका खूब साथ दिया। नीतू कपूर भी पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में रह रही हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं। इस दौरान कई फिल्मी सितारे भी ऋषि कपूर का हालचाल जानने के लिए उनके पास पहुंचते रहे हैं, जिनमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अनुपम खेर के नाम शामिल हैं।








