नए साल पर रेल का किराया बढ़ने पर क्या कहा हिन्दुओं के लिए इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने ,आप भी देखें

0
572

नए साल पर रेल का किराया बढ़ने पर क्या कहा हिन्दुओं के लिए इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने ,आप भी देखें

नए साल (New Year 2020) की शुरुआत पर ही रेलवे ने अपने यात्रियों को झटका दिया है। नए साल यानी एक जनवरी 2020 से रेलवे का सफर महंगा हो गया। रेलवे (Railway) ने सामान्य श्रेणी का किराया एक पैसा प्रति किमी बढ़ाया है वहीं, एक्सप्रेस ट्रेन (नॉन एसी) का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन (AC) के किराये में भी 4 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेलवे ने मंगलवार देर शाम ये आदेश जारी किए। रेलवे के इस कदम पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rail fare hike on new year

यह भी पढ़ें Happy Birthday Vidya Balan: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के जन्मदिवस पर जानिए उनसे जुड़ी ख़ास बातें

अपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने कहा कि इसके लिए हमें बिल पास करना चाहिए कि हिंदुओं के लिए किराया न बढ़े। अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, “रेल (Rail) का किराया थोड़ा बढ़ गया है पर ठीक है देश के लिए इतना नहीं कर सकते क्या अपन? मुझे लगता है कि इसका भी एक बिल पास होना चाहिए कि हिंदुओं के लिए ना बढ़े। ”

Rail fare hike on new year

यह भी पढ़ें : Happy New Year :उत्तराखंड में नए साल के जश्न के लिए उमड़े पर्यटक,पढ़ें रिपोर्ट

बता दें कि रेलवे (Railway) द्वारा बढ़ाए किराये में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं। 1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग 58 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आदेश के अनुसार आरक्षण और सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही पहले ही बुक हो चुकीं टिकटों पर भी किराया वृद्धि लागू नहीं होगी।

यह भी देखें :