“भूल भुलैया” के सीक्वेल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

0
1114

लगातार हिट फिल्म देने के बाद कार्तिक आर्यन अब बॉलिवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स के फेवरिट बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों में कार्तिक आर्यन के फैन्स की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस कार्तिक आर्यन, इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग सारा अली खान के साथ कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन को एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है।

भारत की सफलता के बाद सलमान खान देंगे अपने फैन्स को नया तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2007 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म “भूल भुलैया” के सीक्वल के लिए कार्तिक के नाम पर विचार किया जा रहा है। हाल में ही इस बात की घोषणा हुई थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट फरहद सामजी लिख रहे हैं।

भारत की सफलता के बाद सलमान खान देंगे अपने फैन्स को नया तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

खबरों की मानें तो कार्तिक फिल्म के मेकर्स के साथ मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं दिखाई देंगें। ऐसे में देखना होगा अक्षय की गैरमौजूदगी में कार्तिक कितना जादू चला पाते हैं। ऐसा भी सुनने में भी आ रहा है कि लीड रोल के लिए विकी कौशल, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। अभी मेकर्स इस रोल के लिए नाम फाइनल करने के लिए और स्क्रीनटेस्ट लेंगे, इसके बाद ही फिल्म की फाइनल कास्ट की घोषणा की जाएगी।

भारत की सफलता के बाद सलमान खान देंगे अपने फैन्स को नया तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here