बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप, जाने क्या है मामला

0
724

हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। ऋतिक रोशन कल्ट डॉट फिट व तीन अन्य के ब्रांड एंबेसडर है। यह शिकायत एक जिम उपयोगकर्ता ने की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक ऋतिक जिस फिटनेस सेंटर के ब्रांड अम्बैस्डर हैं, उसने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती किया और फिर रजिस्ट्रेशन के समय किए गए वादों को नहीं पूरा किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि जब इस बात के खिलाफ आवाज उठाई गई तो उसे अपने सेशन के स्लॉट्स बुक करने से रोक दिया गया। हालांकि ब्रैंड ने इन आरोपों का खारिज कर दिया है

यह भी पढ़े : वरुण धवन ने की ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ

साइबराबाद पुलिस कमिश्नरी के तहत केपीएचबी कॉलोनी पुलिस थाने में बुधवार को अभिनेता व कल्ट डॉट फिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।पुलिस निरीक्षक के.लक्ष्मी नारायण के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी ने अपने दैनिक व्यायाम सत्र के वादे को पूरा करने में विफल रही है। व्यक्ति ने खुद को कल्ट फिटनेस सेंटर के उपयोकर्ता के रूप में पंजीकृत कराया है।

यह भी पढ़े : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री

शख्स ने आरोप लगाया कि उसे एक्सरसाइज के लिए निर्धारित समय नहीं दिया गया, जबकि उन्होंने 17,490 रुपये बीते साल दिसंबर में जमा करवाए थे।

यह भी पढ़े : बांसुरी के जादूगर और शास्त्रीय संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here