रुद्रप्रयाग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 44 वर्षीय व्यक्ति और उसके 60 वर्षीय पिता ने एक नाबालिग लड़के पर हमला कर उसका कान काट दिया। आरोप है कि 44 वर्षीय व्यक्ति एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसका विरोध उसके 15 वर्षीय भाई अनुज ने किया था।
यह भी पढ़ें : केदारनाथ हेली सेवा: भक्तों का उमड़ा सैलाब, बुकिंग कुछ घंटों में पूरी!
नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को शाम 6 बजे के करीब एक 44 वर्षीय व्यक्ति मकान सिंह ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसके 15 वर्षीय भाई अनुज ने इसका विरोध किया, तो मकान सिंह और उसके 60 वर्षीय पिता हुकम सिंह ने अनुज पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अनुज का बायां कान दरांती से काट दिया और उसके गले पर भी हमला किया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के तहत OTT प्लेटफार्मों को मिलेगा फिल्म अनुदान
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। रुद्रप्रयाग के कोतवाल मनोज नेगी के अनुसार, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट में सहयोग देने के आरोप भी लगाए गए हैं।


