कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की डीएम देहरादून को फटकार ,वीडियो वायरल।

0
143

उत्तराखंड में इस साल प्राकृतिक आपदाओं ने गहरे जख्म दिए ,उत्तरकाशी ,चमोली ,पौड़ी ,रुद्रप्रयाग के बाद सोमवार की रात्रि देहरादून जिले में बारिश आफत बनकर बरसी, पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा क्षेत्र अंतर्गत कार्लीगाड़ में बादल फटने से सहस्त्रधारा ,मालदेवता ,रायपुर और केशरवाला क्षेत्र आपदाग्रस्त हो गए,मंगलवार को शाषन प्रशासन आपदा ग्रस्त क्षेत्र के दौरे पर रहे इसी बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल का तीखी नोंक झोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ें यह खबर : दून घाटी की छोटी-छोटी नदियों में आई बाढ़ ने दिए गहरे जख्म

मंगलवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल आपदाग्रस्त क्षेत्र सहस्त्रधारा के दौरे पर थे दोनों ही अचानक भेंट हुई और मंत्री गणेश जोशी आईएएस सविन बंसल पर इस बात को लेकर भड़क गए कि उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया लेकिन डीएम देहरादून ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि अन्य अधिकारीयों से बातचीत हो गई।

पढ़ें यह खबर: भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है ?

बातचीत में मंत्री गणेश जोशी अपना आपा खो बैठे और डीएम सविन बंसल को ये कहते नजर आए कि अपने ‘रंग ढंग ठीक करले ‘ जो क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है,एक जिलाधिकारी को सार्वजनिक रूप से इस तरह से फटकार लगाना अधिकारियों और मंत्रियों के बीच तालमेल ना बैठने की तस्वीर साफ़ कर रहा है।

पढ़ें यह खबर: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित

सोशल मीडिया पर जब से ये वीडियो वायरल हुई है तब से ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं इस मामले को लेकर देखने को मिल रहीं हैं कई यूजर्स लिख रहे हैं कि मंत्री गणेश जोशी ने डीएम को उनके कर्तव्यों की याद दिलाई तो कई लिख रहे हैं एक अधिकारी को ऐसे सार्वजानिक स्थल पर फटकार लगाना उचित नहीं।

देखिए पूरी वीडियो :