CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, सुनवाई आज

0
5

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक Neet Paper Leak मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बलिगा इस चार्जशीट पर आज सुनवाई करेंगी.

पहाड़ की पीड़ा को बड़े पर्दे पर लाएगी ‘घस्यारी’, टीज़र रिलीज होते ही बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता

सीबीआई ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं. ये सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) और 13(1)(ए) और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया था.

जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में पहुंचे पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन यानि 27 जुलाई को सुनवाई टल गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने इसे लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया था. जज अनु ग्रोवर बलिगा को नियुक्त किया था. फास्ट ट्रैक कोर्ट सार्वजनिक परीक्षा में हो रहे अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी. ये कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मिन्स) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगी.

बता दें कि 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था.