प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें पूरी खबर

0
132

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। ठंड की जगह अब गर्मी ने ले ली है, और लोगों को गर्मी की मार का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मौसम विभाग के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अब थोड़ा राहत के आसार नजर आ रहें है और यह राहत पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगी। 

 

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में छठे दिन होती मां कात्यायनी की पूजा

 

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिलों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इससे उनकी फसलों को पानी मिलेगा और वे अच्छी तरह से उगाई जा सकेंगी।

 

यह भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2025: स्कंदमाता की पूजा से मिलता है ज्ञान और संतान सुख

 

देहरादून समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी की मार का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है और गर ्मी से बचाव के लिए विशेष उपाय करने पड़ रहे हैं।