फेल नहीं हुई वैज्ञानिको की मेहनत, करवाचौथ पर दिखी चंद्रयान 2 की तस्वीरें

0
1032

chandrayaan 2

इस वर्ष का करवाचौथ सिर्फ महिलाओं के नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए शुभ था। भारत ने एक कोशिश की थी चाँद पर विक्रम लेंडर भेजने की जिसका परीक्षण 90 प्रतिशत सफल होने के बाद खबरे यह आयी थी विक्रम लेंडर की लेंडिंग सही नहीं हो पायी व इसरो के सम्पर्क उस चंद्रयान से टूट चुके थे। लेकिन बीते करवाचौथ के दिन चंद्रयान 2 की कुछ तस्वीरें फिर से सामने आयी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने गुरुवार को चंद्रमा की सतह की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को चंद्रयान 2 के IIRS ने ली है। IIRS को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे वह चंद्रमा की सतह से परावर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके। इसरो ने बताया कि IIRS को चंद्रमा पर सूर्य की परावर्तित होने वाली किरणें, चांद की सतह पर मौजूद खनिजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

chandrayaan 2

अच्छी सेहत के लिए पहाड़ी खाना है मददगार

इससे पहले 4 अक्टूबर को इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की थी। इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीर ली थी। इस तस्वीर में चंद्रमा की सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं। इसरो ने ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की थी।ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे (OHRC) चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 की हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें मुहैया कराता है। यह पैंक्रोमैटिक बैंड (450-800 nm) पर संचालित होता है।

बड़े पर्दे पर छा रही उत्तराखंड की नेहा सोलंकी

इसरो ने साफ किया था कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार हमारे मिशन में सिर्फ 2 फीसदी की ही कमी थी, 98 फीसदी मिशन सफल रहा है। उसी के आधार पर ही इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने लोगों से यह बात कही थी। डॉ. के. सिवन ने कहा था कि एनआरसी की पूरी जांच के बाद हम अपने ऑर्बिटर से मिले सभी डेटा और तस्वीरें आम जनता के लिए जारी करेंगे। रिव्यू कमेटी एनआरसी अब भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की खराब लैंडिंग के कारणों पर खोज कर रही है।

chandrayaan 2

Birthday Special : रेखा के बर्थडे पर जाने उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें ,पढ़ें ये रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here