chhapaak deepika
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को एक-एक कर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जेएनयू प्रकरण के बाद जहां उनकी फिल्म ‘छपाक’ के बायकॉट की मांग बुधवार को दिन भर सोशल मीडिया छाई रही। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है। इस बार पीड़िता लक्ष्मी (जिस पर ‘छपाक’ की फिल्म आधारित है) की वकील अर्पणा भट्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को बंबई हाईकोर्ट ने कहा था कि कोई भी व्यक्ति सच्ची घटनाओं से प्रेरित किसी कहानी पर कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता है।
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी,पढ़ें रिपोर्ट
लक्ष्मी की वकील अर्पणा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा है कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी की कई सालों तक वकील रही है लेकिन फिल्मं में उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। वहीं बंबई हाईकोर्ट में राकेश भारती नामक एक लेखक ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि मूल रूप से उन्होंने एसिड हमले की एक पीड़ित के जीवन पर कहानी लिखी थी। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित ‘छपाक’ भी एसिड हमले की एक पीड़िता के जीवन पर आधारित है। अपनी याचिका में भारती ने फिल्म के लेखकों में से एक के रूप में श्रेय दिए जाने और 10 जनवरी, 2020 को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस सी गुप्ते ने प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि ऐसी कहानियों पर कॉपीराइट का दावा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ”यह एक वास्तविक घटना है। जब कहानी का स्रोत समान हो तो कोई भी कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता। सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति वास्तविक घटना पर कहानी लिख रहा है या लिख चुका है, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई और ऐसा नहीं कर सकता है।
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी,पढ़ें रिपोर्ट
अदालत ने कहा, ”आप (भारती) एक वास्तविक घटना पर एकाधिकार का दावा कर रहे हैं। ऐसी कहानियों पर कॉपीराइट देना असंभव है। भारती के वकीलों गिरीश गोडबोले और अशोक सरोगी ने तब अदालत से कहा कि वे आज फिल्म की रिलीज पर रोक के जरिए अंतरिम राहत नहीं मांग रहे हैं। वकीलों ने कहा कि वे कॉपीराइट उल्लंघन पर आगे भी दलीलें देंगे और ‘छपाक प्रदर्शित होने के बाद स्क्रिप्ट की तुलना करेंगे। अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। यह फिल्म एसिड हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।








