‘छपाक’ Vs ‘तानाजी’ जानिये कौन बेस्ट है,पढ़ें ये ख़ास रिपोर्ट

0
1424

‘छपाक’ Vs ‘तानाजी’ जानिये कौन बेस्ट है,पढ़ें ये ख़ास रिपोर्ट

10 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें एक दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ है और दूसरी, अजय देवगन की ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ है। दोनों ही फिल्में अलग ज़ॉनर की हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ सच्ची घटना पर आधारित है, जो कि लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म एक छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा सेना पर आधारित है।

‘Chhapak’ Vs ‘Tanaji’

ट्रेड पंडित अमोद मेहरा का कहना है कि अजय देवगन की ‘तानाजी’ फिल्म को ‘छपाक’ से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ‘छपाक’ एक मल्टीप्लेक्स फिल्म है। इसकी स्क्रीन रिलीज चुनिंदा है। ‘तानाजी’ के लिए ये किसी भी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं है। ‘तानाजी’ 3डी में रिलीज हो रही है तो मेरे हिसाब से ये व्यूअर्स की पहली पसंद होगी।

‘Chhapak’ Vs ‘Tanaji’

यह भी देखें : Bigg Boss 13 : महिरा की माँ का गुस्सा फूटा रसिला देसाई पर

ईटाइम्स से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि -”मैं सोचता हूं कि सबसे अच्छी चीज दोनों फिल्मों की ये है कि दोनों अलग ज़ॉनर की हैं। एक हिस्टॉरिकल ड्रामा है तो दूसरी, इशू बेस्ड फिल्म है। और ‘छपाक’ जैसी कहानी ऑडियंस को बतानी बनती है। एक तरफ दीपिका पादुकोण ने निर्देशक मेघना गुलजार से पहली बार फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। वो मेघना गुलजार जिन्होंने आलिया भट्ट को लेकर ‘राजी’ जैसी फिल्म बनाई है। और इनकी फिल्म से अच्छी खासी ओपनिंग की उम्मीद करना लाजमी है। दूसरी तरफ, ‘तानाजी’ है जो अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी है। जब एक एक्टर प्रोडक्शन का कार्यभार संभालता है और एक ऐसी फिल्म पर काम करता है जो हिस्टॉरिकल ड्रामा है, तो फिल्म से उम्मीद दोगुनी हो जाती है। सैफ अली खान के साथ अजय ने ‘ओमकारा’ में काम किया था। और अब काजोल और अजय 11 साल बाद पर्दे पर जोड़ी के रूप में वापसी कर रहे हैं, तो मैं मानता हूं कि ये एक बढ़िया कॉम्बिनेशन है”।

‘Chhapak’ Vs ‘Tanaji’

यह भी पढ़ें : SA VS ENG : इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, एण्डरसन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जोहर का कहना है कि 2020 में सैफ अली खान और अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी’ टिकट खिड़की पर धमाल मचाने वाली है। ‘तानाजी’ उन दर्शकों को टारगेट करेगी जो 3डी फिल्म देखने के दीवाने हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस पर पूरे दो साल बाद वापसी कर रही हैं वह भी फिल्म ‘छपाक’ से। ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

यह भी देखें :-