विरोध प्रदर्शन स्थल पर कई छात्रों ने एनएम, सीयूईटी, सीबीएसई और एसएससी सहित परीक्षाओं में कथित खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। बड़ी संख्या में छात्र, युवा पेशेवर और अभिभावक जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए हैं और भर्ती अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग की जा सके।
नैनीताल के नन्हे जादूगर ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, पढ़ाई और हुनर को मिलेगी नई उड़ान
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जंतर मंतर पर 1000 पुलिस की तैनाती की गई है। महाराष्ट्र में उनके आवास पर भी पुलिस की तैनाती की गई है। प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच के मुखौटे पहने हुए थे।
‘कोई मेरी बबली को ढूंढ लाओ’ — लापता बेटी के इंतजार में मां की भावुक अपील वायरल
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के युवा अब डरेंगे नहीं, वे लड़ेंगे। कॉकरोच भी नहीं डरते, वे कभी मरते भी नहीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आंदोलन में अनावश्यक भीड़ को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने कहा कि यदि अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता हुई, तो समीक्षा के बाद ऐसा किया जाएगा।
उत्तराखंड के चर्चित चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
विरोध प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित युवाओं की भीड़ ने एनएम, सीयूईटी, सीबीएसई और एसएससी सहित परीक्षाओं में कथित खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफा मांगा।




