सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘Dada’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर, राजकुमार राव बने दादा

0
21
'Dada's' powerful first-look poster released on Sourav Ganguly's birthday; Rajkummar Rao transforms into Dada.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada – The Sourav Ganguly Story) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का नाम सामने आया था। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से राजकुमार राव का पहला लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही राजकुमार राव की इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से सामने आया राजकुमार राव का पहला लुक है। फिल्म के ऑफिशियल फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसे साल 2002 में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी लहराई थी। भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में शामिल ये सेलिब्रेशन गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया के बेखौफ तेवर और नए दौर की पहचान बन गया था। आज भी लोग इस पल को काफी याद करते हैं। फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी से सामने आया राजकुमार राव का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

देहरादून में कल से शुरू होगा ‘उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल – 2026, फिल्म और कला जगत की हस्तियां होंगी शामिल

राजकुमार राव ने फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी का पोस्टर शेयर करते हुए, रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी 14 मई 2027 को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म का ये फर्स्ट लुक पोस्टर सौरव गांगुली के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।