
देहरादून। P R Films Production के बैनर तले उत्तराखंड का नया कुमाऊँनी गीत “लेहंगा” Lehenga रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही इस गीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया और कुछ ही घंटों में इसे शानदार प्रतिक्रिया मिलने लगी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका दीपा पंत की मधुर आवाज़ ने गीत को और भी खास बना दिया है।
गीत को खूबसूरती से लिखा और संगीतबद्ध किया गया है, वहीं इसका वीडियो भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में अभिनेत्री भावना कांडपाल ने शानदार अभिनय किया है। गीत की कहानी एक खूबसूरत लेहंगे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें उसके डेढ़ लाख रुपये के लेहंगे की खास अंदाज में तारीफ की गई है।
चमोली: भूस्खलन से एरेठा गांव का पैदल मार्ग बना जानलेवा, ग्रामीणों ने की तत्काल सुरक्षा कार्य की मांग
गीत की शूटिंग उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में की गई है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो को और आकर्षक बना दिया है। शानदार लोकेशनों और पारंपरिक अंदाज ने इस गीत को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है।
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी! 7 जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट, NDMA की चेतावनी
गीत के बोल सचिन कोहली ने लिखे हैं, जबकि संगीत और निर्देशन रोहित भंडारी ने किया है। इस गीत के निर्माता प्रेम सिंह और राजेंद्र भट्ट हैं। दोनों निर्माता समय-समय पर उत्तराखंडी संस्कृति और लोक संगीत को बढ़ावा देने वाले नए गीतों का निर्माण करते रहे हैं और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वीडियो आप यहां देख सकते हैं –







