तेरी खूट्युन मा लगिन कुतग्यळी गीत से दीपक चमोली लाइमलाइट में आए,दीपक का हे मेरी स्वाणी गीत काफी लोकप्रिय हुआ है।
किशोर म्यूजिक के माध्यम से दीपक चमोली का डौंरी घुरा घुर गीत रिलीज़ हुआ है,यह पहला अवसर है जब इनका कोई गीत किसी दूसरे चैनल के माध्यम से रिलीज़ हुआ है,दीपक चमोली का खुद का यूट्यूब चैनल है,जिसकी शुरुवात उन्होंने पुराने गीतों को हारमोनियम के साथ गाकर की थी,श्रोताओं ने उनकी आवाज को बहुत पसंद किया और अब कुतग्यळी बॉय के नाम से जाने जाते हैं।
जरूर पढ़ें : किशना की ‘जय देवी नंदुला’ में सुनिए मां नंदा के जन्म से राजजात तक की कहानी !
दीपक अपनी आवाज में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के कई पुराने गीतों को अपने साथियों के साथ गा चुके हैं,आवाज की खनक और लगातार संगीत साधना से ही आज उनको ये मुकाम हासिल हुआ है कि उनका पहला ऑफिसियल वीडियो सॉन्ग हे मेरी स्वाणी कम समय में ही मिलियन व्यूज पा चुका है।
डौंरी घुरा घुर गीत को अनिल पंवार गढ़प्रेमी ने लिखा है,गीत को संगीत ज्योति प्रकाश पंत ने दिया है,गीत का प्रोमोशनल वीडियो रिलीज़ किया गया है जिसमें दीपक चमोली रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अपने गीत का भरपूर आनंद लेते दिखे साथ ही गायकी की अच्छी समझ रखने वाले दीपक ने शास्त्रीय गायिकी की झलकी भी गीत में दिखाई हैं।
जरूर पढ़ें : ऐसा रहा सुपर सन्डे ! उत्तराखंड संगीत जगत में क्या हुआ खास देखें रिपोर्ट!
Hillywood News
Rakesh Dhirwan
लीजिए सुनिए सबसे पहले डौंरी घुरा घुर।








