मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके Abhijit Deepke’s के खिलाफ दिल्ली डीसीपी के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दीपके के लोगों ने उन पर हमला किया। फैजान ने साफ कहा कि उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कि उन पर महाराष्ट्र के पुणे और औरंगाबाद में हमले हुए। इन दोनों जगहों पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं।
अब फैजान ने दिल्ली पुलिस से अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
फैजान अंसारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को सही समय पर हिरासत में लेने से दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने समय रहते सही फैसला लिया।
Why did social media influencer Faizan Ansari get heckled by @abhijeet_dipke’s cockroaches ?
Because he has vociferously opposed Umar Khalid & cockroaches love termites like Umar Khalid who want to break the country pic.twitter.com/kx5WYXYy6R
— Sameer (@BesuraTaansane) June 11, 2026
फैजान ने यह भी कहा कि अभिजीत दीपके अपनी पार्टी और खुद के फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करे। शिकायत में उन्होंने साफ मांग की है कि दिपके को गिरफ्तार किया जाए।
बड़ी खबर: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
इस शिकायत की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग फैजान के आरोपों पर बात कर रहे हैं तो कुछ लोग सोनम वांगचुक की हिरासत वाले बयान पर भी ध्यान दे रहे हैं। फैजान ने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली का माहौल बचाने के लिए पुलिस का कदम सही था। अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है। फैजान ने सबूतों का जिक्र किया है इसलिए जांच की उम्मीद की जा रही है। पुणे और औरंगाबाद के पुराने मामले भी इस शिकायत से जुड़े हुए हैं।
“I got scholarship from Boston University, education loan for my studies in US; anyone free to probe source of funds.”
– CJP founder Abhijeet Dipke pic.twitter.com/S73VfTuaYk
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 3, 2026
हालांकि, सीजेपी पार्टी और अभिजीत दिपके की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फैजान अंसारी का यह कदम इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है।






