Dengue caused
आजकल हर जगह कई तरह की बीमारियां फैली हुई है जिसमे मुख्य है डेंगू जिसका कहर आज हर जगह फैला हुआ है। बच्चे बुड्ढे हर उम्र के व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो रहे है। कई कोशिशों के बाद भी यह डेंगू रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अब डेंगू की गिरफ्त में पुलिसकर्मी भी आ चुके है। डेंगू के कारण आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी छुट्टियों पर है जिस वजह से कई पुलिस थाने खाली खाली नजर आ रहे है।
आपको बता दें की देहरादून व रूडकी के 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस डेंगू की चपेट में आ चुके है। जिस वजह से एसपी देहात कार्यालय में छुट्टियों के लिए प्रार्थनापत्रों के ढेर लग रहे हैं। बीमार पुलिसकर्मियों को एसपी देहात की ओर से अवकाश दिया जा रहा है। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रुड़की देहात क्षेत्र में दो लोगों की डेंगू से मौत भी हो गई थी।बीमार पुलिसकर्मियों को रुड़की, हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को डेंगू होने के बाद अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने जिले के सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को परिसर समेत सरकारी क्वार्टरों में सफाई रखने व दवा छिड़काव कराने के निर्देश जारी किए हैं।
Dengue caused
दर्शको की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया छल कपट गीत का वीडियो फिर से होगा वीडियो का शूट
डेंगू के चलते आधे से ज्यादा थाने खाली नजर आ रहे है। कई सिपाहियों ने डेंगू होने पर पहले छुट्टियां दी गई थीं, अब ये सिपाही डेंगू के बाद कमजोरी आने पर आराम के लिए छुट्टियां मांग रहे हैं। एसपी देहात कार्यालय की ओर से भी उन्हें आराम के लिए कुछ दिन की और छुट्टियां बढ़ा दी जा रही हैं।साथ ही एसपी ने सबको हिदायत भी दी की वो डेंगू से बचाव के लिए अपना व साफ़ -सफाई का जरूर विशेष ध्यान रखे।








