क्या इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे धौनी

0
732

आईसीसी विश्व कप में भारत को अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। मैच आज (6 जुलाई) लीड्स में खेला जाना है। महेंद्र सिंह धौनी अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं, और ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि वो इस विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि धौनी विश्व कप के बाद भी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे।

यह भी पढ़े : इस साल की पहली फिल्म सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली बनीं ‘कबीर सिंह’, मुंबई में होगा जश्न

एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक धौनी ने संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि वो कब संन्यास लेंगे। धौनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा। लेकिन बहुत सारे लोग चाहते हैं कि मैं श्रीलंका के मैच से पहले ही संन्यास ले लूं।’ इस मीडिया रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि इन लोगों (जो चाहते हैं कि धौनी संन्यास ले लें) में टीम मैनेजमेंट या भारतीय टीम के लोग नहीं हैं। इससे पहले पीटीआई की एक खबर में दावा किया गया था कि विश्व कप में भारत का आखिरी मैच धौनी के करियर का आखिरी वनडे मैच हो सकता है।

यह भी पढ़े : लंबे समय से हूं रिलेशनशिप में : माही गिल

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा था, ‘आप धौनी के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं। लेकिन ऐसा मुश्किल है कि वो विश्व कप के बाद भारत के लिए खेलते रहें। उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला जिस तरह से लिया था, ऐसे में उनके बारे में कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।’ कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री लगातार धौनी के पक्ष में बयान देते रहे हैं।

यह भी पढ़े : पेरिस में सुपर स्टाइलिश दिख रहे थे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुई वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here