‘Dil Lucchi Meru’ हुआ रिलीज़, Rohit Chauhan की मधुर आवाज़ और Sohan Uniyal–Shweta Pant की जोड़ी ने जीता दिल

0
17
'Dil Lucchi Meru' released; Rohit Chauhan's melodious voice and the pairing of Sohan Uniyal and Shweta Pant have won hearts.

देहरादून। गढ़वाली संगीत प्रेमियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो गया है। SNN Films के बैनर तले तैयार किया गया बहुप्रतीक्षित गढ़वाली गीत Dil Lucchi Meru आधिकारिक रूप से YouTube पर रिलीज़ कर दिया गया है। रिलीज़ के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यूट्यूब पर अभी तक इस गीत को 45 हजार से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं।

‘हे लट्याला’ म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, अंजलि नेगी और सुधांशु कुमोला की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

इस खूबसूरत गीत को उत्तराखण्ड के लोकप्रिय लोकगायक Rohit Chauhan ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। वहीं वीडियो में Sohan Uniyal और Shweta Pant की शानदार जोड़ी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गीत की सबसे बड़ी खासियत इसकी मनमोहक लोकेशन है। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नीती-माणा घाटी की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए दृश्य वीडियो को बेहद आकर्षक बनाते हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी और बेहतरीन विजुअल्स दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखते हैं।

Priyanka Meher का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दिखा हॉट अंदाज।

गीत के लॉन्च कार्यक्रम में कलाकारों और पूरी टीम ने Hilly News से बातचीत के दौरान अपनी खुशी साझा की। गायक Rohit Chauhan ने बताया कि SNN Films के साथ यह उनका पहला गीत है और उन्हें इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं। वहीं अभिनेता Sohan Uniyal और अभिनेत्री Shweta Pant ने भी शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए उत्तराखण्ड की खूबसूरत वादियों में काम करने को यादगार बताया।

गीत के निर्देशक Sandy Gusain ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। वहीं फिल्म निर्देशक Ashok Chauhan ने उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की लोकेशन इतनी शानदार हैं कि विदेशों से भी लोग शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड आते हैं।

सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘Dada’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर, राजकुमार राव बने दादा

लॉन्च इवेंट में मौजूद कई कलाकारों और दर्शकों ने भी गीत की जमकर सराहना की। सभी ने गीत के संगीत, कलाकारों के अभिनय और लोकेशनों की तारीफ करते हुए इसे उत्तराखण्डी संगीत जगत के लिए एक बेहतरीन प्रस्तुति बताया।

“Dil Lucchi Meru” अब YouTube पर उपलब्ध है और दर्शक इसे देखकर अपना प्यार और समर्थन दे सकते हैं।