DISSTRACK मैशप मषाण : इस सिंगर ने लगाये मैशप सिंगर के ऊपर गंभीर आरोप, पढ़े ये रिपोर्ट

0
1074

Disstrack Mashup Mashaan

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि कुछ समय से उत्तराखण्ड में मैशपो का जो दौर चल रहा है कई उत्तराखण्डी सिंगरों ने तेजी से मैशपों की ओर रूख किया जिससे नये गीतों की रचनाओं में काफी कमी खली है आपको बता दें कि इन्हीं में से किसी एक मैशप सिंगर के ऊपर कपिल मोहन ने अपने हाल ही में रिलीज हुए गीत से तीखा प्रहार किया है।

उत्तराखण्ड की ये एक्ट्रेस हुई ओवर मैकअप को लेकर ट्रोल, देखें रिपोर्ट

हाल ही में यूट्यूब में DISSTRACK :100% PURE ORGANIC नाम से एक गढ़वाली गीत कपिल मोहन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसमें इस गाने से मैशप सिंगर के विरूद्ध वास्तविक प्रमाणों के साथ विरोध किया गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस गीत के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है। डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि ‘‘खुली और नंगी चेतावनी – ‘यह गीत पब्लिक डिमांड पर बना है इस गीत से जुड़ी एक एक घटना वास्तविक है एवं प्रमाण सहित दर्शायी गयी है। जिन चमन भूतियों को बार बार और हर बार यही लग रहा है कि कपिल मोहन को ही क्यों और क्या परेशानी है तो दिमाग और दिल से सोच विचार करना शुरू कर दें वहां से नहीं जहां से मल त्याग करते हैं’……।’’

Disstrack Mashup Mashaan

वामन द्वादशी मेला 2019 : त्रिजुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले का शुभारम्भ जल्द ही

रिलीज होते ही इस गीत में दर्शकों की कई प्रतिक्रियायें काॅमेन्ट में देखने को मिल रही हैं जिनमें से एक काॅमेन्ट रेडियो खुशी 90.4 एफ.एम. मसूरी से प्रदीप लिंगवाल जो कि एक रेडियो जॉकी हैं का कमैंट भी देखने को मिला।

साथ ही और भी कई दिलचस्प काॅमेन्ट देखने को मिल रहे हैं जिन्हें आप गाने के काॅमेन्ट बाक्स में देख सकते हैं और इनमें से कुछ आपके सम्मुख हैं।

Shooting Video Updates : कैन भरमाई गीत की शूटिंग शुरू, कलाकार ले रहे हैं शूटिंग का लुफ़्त

इस गीत के निर्देशक और डी.ओ.पी. Spunky Mashroom है और इसकी थीम और काॅनसेप्ट को अनुराग चैहान ने बनाया है तथा गीत को कपिल मोहन ने गाया है। गीत के डिस्क्रिपशन में सिंगर, लिरिक्स, कम्पोजिशन, म्यूजिक के सामने कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है आप इस स्क्रिन शाॅट के जरिए खुद ही पढ़ लीजिए।

हे मेरी स्वाणी के बाद रिलीज़ हुआ कुतग्यळी बॉय का डौंरी घुरा घुर गीत !

विडियो की शुरूवात दो लड़को व एक लड़की के साथ होती है जिनके कपड़ों पर अलग अलग चिटें लगायी गयी हैं जिन पर कुछ लिखा गया है। और लिखने के साथ साथ वो कुछ बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसे विडियो में देखा जा सकता हैं।

विडियो के बीच-बीच में कहीं सोशल मीडिया पोस्टों के स्क्रिन शाॅट भी लगाये गये हैं जिन्हें सिंगर द्वारा वास्तविक प्रमाण बताया जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाये तो इसमें सीधा मैशप सिंगर के ऊपर प्रहार किया गया है। विडियो देखने के बाद आपको इतना पता तो चल ही जायेगा कि किसके ऊपर कपिल मोहन ने यह प्रहार किया है। इसके लिए आपको विडियो देखनी होगी।
विडियो देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

नवीन सेमवाल से खास बातचीत यहाँ देखें !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here