दूर छां विदेश बाबा जी गीत का वीडियो रिलीज़ ! संजू सिलोड़ी ,शगुन के पापा के किरदार में ! देखें वीडियो

0
2370
SANJU SILODI

परिवार की ख़ुशी से बढ़कर दुनिया में कोई ख़ुशी नहीं है, लेकिन रोजगार की तलाश में अपने घरों से दूर जाना ही पड़ता है ,दूर छा विदेश बाबा जी गीत शगुन उनियाल का लोकप्रिय गीत है और अब इसका वीडियो रिलीज़ हुआ है जिसमें शगुन के पापा का किरदार निभा रहे हैं संजू सिलोड़ी।

जरूर पढ़ें : एक नजर में रुहान संग दिखी प्राची पंवार !कमली फिल्म के बाद पहला ऑफिसियल वीडियो !

गढ़ कुमाऊ फिल्मस के माध्यम से रिलीज़ हुए वीडियो को निर्देशित संजू सिलोड़ी ने ही किया है,ऑडियो की सफलता के बाद निर्माता वीडियो का निर्माण कर चुके हैं,इतनी कम उम्र से ही संगीत की समझ रखने वाली शगुन उनियाल का गीत दूर छा विदेश बाबा जी यूट्यूब पर 2.6 मिलियन व्यूज पा चुका है।

पढ़ें हर खबर : रिलीज़ होते ही सुर्खियों में प्रियंका महर का रणसिंघा बाजे ! दर्शकों को पसंद आया पहाड़ी रिफिक्स वर्जन !! देखें वीडियो

एक पुत्री का अपने पिता के प्रति प्रेम जो कि विदेश में कार्यरत हैं और यहाँ उसके परिवार वालों और खासकर बेटी को अपने पापा की बहुत याद आ रही है जिसका वर्णन गीतकार श्रवण भारद्वाज ने अद्भुत तरीके से किया है,उतनी ही मधुर आवाज में शगुन ने इसे गाया भी है। गीत को मोती शाह ने संगीत दिया है।

जरूर पढ़ें : जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण जल्द लेकर आ रहे हैं नथुली वीडियो सॉन्ग ! अजय सोलंकी दिखेंगे नए लुक में ! देखें पोस्टर !

बात करें वीडियो की तो अपने सुपरहिट गीत में शगुन उनियाल ने अभिनय की भूमिका भी निभाई और उनका साथ दिया संजू सिलोड़ी ने,साथ ही सुषमा नेगी ,विनोद सेमवाल ,बिंदिया सहकलाकार के रूप में रहे।संजू सिलोड़ी अभिनय के साथ ही निर्देशन में भी हाथ आजमा रहे हैं अभिनेता के तौर पर उनका सफर शानदार रहा है और अब निर्देशन में भी सक्रीय होने लगे हैं ,छायांकन एवं संपादन नीतीश शर्मा ने किया है।

शगुन के चेहरे की भाव भंगिमा से सभी दर्शक जरूर आकर्षित होंगे आपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो के प्रोमोशनल वीडियो में शगुन को गाते जरूर देखा होगा लेकिन अभिनय से भी शगुन सभी को प्रभावित कर रही हैं।

जरूर पढ़ें : यूट्यूब पर छाया शगुन उनियाल गुड़िया का गीत दूर छाँ विदेश बाबा जी पार दुबई का पौर अब तक 2 मिलियन पार

Hillywood News
Rakesh Dhirwan

एक नज़र डालिए दूर छा विदेश बाबा जी वीडियो पर:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here