पहले ही दिन इतनी कमाई की ड्रीम गर्ल ने, पढ़ें ये रिपोर्ट

0
1153

Dream Girl

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। हर तरफ आयुष्मान खुराना के अभिनय की प्रशंसा की जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान के कई रंग देखे गए। कभी वो सीता बनकर रामलीला कर रहे हैं, तो वहीं फोन पर पूजा बनकर लोगों को रिझा रहे हैं। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को लेकर ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह सुपर-डूपर हिट साबित होने वाली है।

Dream Girl

Sahoo Box Office Collection : 3 दिन में कमाए इतने करोड़

ट्रेड पंडितों का द्वारा अनुमान है कि फिल्म ड्रीम गर्ल पहले दिन शुक्रवार को 7 से 8 करोड़ की कमाई के साथ धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है। फिल्म की ये शानदार ओपनिंग एक बार फिर से आयुष्मान खुराना के करियर में चार चांद लगा सकती है। वहीं खबरों की मानें तो एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ड्रीम गर्ल का कुल बजट करीब 25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अगर फिल्म पहले हफ्ते अपना बजट निकाल लेती है तो इसके बाद सिर्फ मुनाफा ही कमाएगी।

Viral News Ranu Mandal : जानिये उस सक्स के बारे में जिसने रानू मंडल का वीडियो बना सुर्ख़ियों में ले आया

फिल्म ड्रीम गर्ल को निर्देशक राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे लड़के का रोल निभा रहे हैं, जो लड़कियों की तरह बात करता है, उनकी तरह साड़ियां पहनता है। एक कॉल सेंटर में वो पूजा नाम की लड़की बनकर लोगों से बात करता है उसकी आवाज पर पूरे शहर के लोग दीवाने हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here