Earthquake: पुरोला में रात को महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके, जनजीवन सामान्य

0
91

Earthquake: उत्तरकाशी ज़िले के पुरोला क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को भूकंप के मामूली झटके दर्ज किए गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह भूगति शनिवार रात करीब 1:42 बजे महसूस की गई, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 आंकी गई।

 

दरअसल, भूकंप (Earthquake) का उपकेंद्र स्यालुका क्षेत्र में स्थित था, जो गुंदियाट गांव और डोखरीयानी के बीच पड़ता है। यह झटका पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ। हल्के झटकों के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र के निवासियों में घबराहट देखी गई, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

Read this also: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

उप-जिलाधिकारी मुकेश रमोला ने जानकारी दी कि भूकंप (Earthquake) की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर दिया गया। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से तत्काल संपर्क स्थापित कर स्थिति का आकलन किया गया, जो पूरी तरह सामान्य पाई गई।

 

एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से भी हालात को सामान्य बताया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सतर्क है।

उत्तराखंड की सभी खबरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।