एकता कपूर की माफी के बाद भी कंगना रनौत ने किया सभी प्लैटफॉर्म्स पर बायकॉट करने का फैसला

0
869

फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सॉन्ग रिलीज के मौके पर एक जर्नलिस्ट और कंगना रनौत के बीच हुई कहासुनी के बाद फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने लिखित तौर पर माफी मांगी है लेकिन फिर भी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने कंगना रनौत का सभी प्लैटफॉर्म्स पर बायकॉट करने का फैसला किया है।

कुछ दिन पहले फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और एक जर्नलिस्ट के बीच अच्छा-खासा विवाद हो गया था। दरअसल ऐक्ट्रेस ने उस जर्नलिस्ट पर खुद के खिलाफ कैंपेन चलाए जाने और जानबूझकर उनकी फिल्मों की बुराई लिखने का आरोप लगाया था। इसके बाद एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ऐक्ट्रेस का बायकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने लिखित में माफी मांगी थी क्योंकि वह भी इवेंट में उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े ‘राउडी राठौर’ 2 में अक्षय फिर दिखायेंगे अपना जलवा, जल्द ही शूटिंग शुरू

सके बाद गिल्ड ने भी एकता कपूर के व्यवहार की तारीफ की थी लेकिन गिल्ड का फैसला है कि वह ऐक्ट्रेस का बायकॉट जारी रखेंगे। गिल्ड के ऑफिशल रिस्पॉन्स में कहा गया है, ‘एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड एकता कपूर के सहयोग की तारीफ करता है और अपने ऑफिशल स्टेटमेंट के जरिए सही के साथ खड़े होने की सराहना करता है। हालांकि, हम सभी मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कंगना रनौत पर बैन जारी रखेंगे।’

यह भी पढ़े लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here