इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर टिकी पाकिस्तान की नज़र

0
876

क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज न्यू जीलैंड का सामना इंग्लैंड की टीम से है। भारत और पाकिस्तान दोनों की ही नजर इस मैच के नतीजे पर है। इस मैच में जीतनेवाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इंग्लैंड अगर यह मैच जीतती है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा और पाक की सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़े : पेरिस में सुपर स्टाइलिश दिख रहे थे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें हुई वायरल

क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है। ऐसा कम ही होता है जब साउथ एशिया में इन दो देशों के बीच हुए मैच को लेकर इतनी उत्सुकता हो। दरअसल आज की मैच में जीतनेवाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस मैच के परिणाम का असर सिर्फ इन दो टीमों पर ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान पर भी पड़ेगा। इस वजह से इस मैच पर भारत और पाकिस्तान के फैंस की खास नजर है।

यह भी पढ़े : श्रीलंका ने वेस्ट इंडीज को 23 रन से दी मात, अविष्का फर्नांडो ने खेली शतकीय पारी

भारत की नजर इस मैच के नतीजों पर है क्योंकि इससे सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। भारत पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। न्यू जीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए महज एक और पॉइंट की जरूरत है। मंगलवार को बांग्लादेश को भारत से हार मिली और सेमीफाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते उनके लिए बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़े : श्रीलंका ने वेस्ट इंडीज को 23 रन से दी मात, अविष्का फर्नांडो ने खेली शतकीय पारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here