परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

0
10
Ex-gratia amount for Param Vir Chakra awardees increased from ₹50 lakh to ₹1.5 crore.

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान और अदम्य वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के सम्मान में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अब परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है।

उफतारा ने मुख्यमंत्री से की 43 वर्षों से फिल्म जगत की सेवा कर रहे कलाकारों को पारितोषिक देने की मांग, चार विभूतियां सम्मानित

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता बढ़ाने का नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति राज्य सरकार की कृतज्ञता, सम्मान और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि रही है और यहां के सैनिकों ने हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। राज्य सरकार भी इसी सोच के साथ सैनिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

‘सुबैरो घाम-3’ का बड़ा ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती और रजा मुराद के साथ सजेगी गढ़वाली सिनेमा की नई उड़ान

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल वीर सैनिकों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सेवा और बलिदान की भावना को भी मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह निर्णय देश की रक्षा के लिए समर्पित जवानों और उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भविष्य में भी सैनिकों, शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े निर्णयों को प्राथमिकता देती रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी वीर सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को सदैव याद रखने का आह्वान किया।