मशहूर टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का आज हुआ अंतिम संस्कार, टीवी स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
टीवी के मशहूर एक्टर कुशल पंजाबी के निधन की खबर सुनने के बाद से सभी सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कुशल ने ऐसा कदम उठाया है।26 दिसंबर की रात को कुशल का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। आज यानी कि 28 दिसंबर को कुशल पंजाबी का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। टीवी के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने आए।
Kushal Punjabi funeral
यह भी देखें :- कपिल शर्मा ने नन्हे मेहमान संग क्लिक कराई फोटो, फोटो हुई वायरल
कुशल के मौत की खबर पर अक्षय कुमार का रिएक्शन भी सामने आया है। दरअसल, जब अक्षय से इस खबर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कुशल ने मेरे साथ फिल्म अंदाज में काम किया था। हर किसी की अपनी परेशानियां होती हैं। कुछ लोग ये समझ जाते हैं, लेकिन कुछ को ये समझ नहीं आता। हमें लेकिन हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि हमारा परिवार हमारे लिए सबसे जरूरी है। अपनी मुश्किलों का सामने करने की हिम्मत रखें क्योंकि ये जिंदगी खूबसूरत है। आपके माता-पिता ने आपको ये खूबसूरत जिंदगी दी है…आप अपनी जिंदगी का ध्यान रखें। हमें डिप्रेशन का इलाज कराना चाहिए।’
यह भी देखें :- BigBoss13 : पंजाब की शहनाज़ और उत्तराखंड की मधुरिमा में जबरदस्त तकरार
Kushal Punjabi funeral
‘सावधान इंडिया’ फेम सुशांत सिंह, कुशल के अंतिम संस्कार में पहुंचे। एक्ट्रेस कुब्रा सैत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदिश संधु भी कुशल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बख्तियार ईरानी अपनी पत्नी तनाज ईरानी और बहन डेलनाज के साथ पहुंचे।
टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर भावुक नजर आईं।
शो ‘कहां हम कहां तुम’ के एक्टर करण ग्रोवर भी पत्नी के साथ पहुंचे।
कुशल पंजाबी ने अपनी आखिरी पोस्ट में बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में दोनों पापा और बेटे साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुशल के इस आखिरी पोस्ट पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी देखें :-








