दुःखद : लोगों के दिलों में राज करने वाले फेमस एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन

0
1587

अपने दमदार अभिनय से फैंस दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर और कन्नड़ साहित्याकार गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। गिरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछली कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
गिरीश कर्नाड को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा में देखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान को अलग-अलग मिशन पर भेजने वाले अभिनेता गिरीश कर्नाड ही थे।

कंगारुओं के सामने दहाड़े शिखर धवन, अपने शानदार शतक और 16 चौको से दिलाई जीत

गिरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्हें 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। गिरीश कर्नाड ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कर्मशिल सिनेमा के साथ समानांतर सिनेमा के लिए भी जमकर काम किया। गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार(1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता थाय़ बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।

एक बार फिर छाए युवी नेगी, तेरा पाउना गीत हुआ रिलीज़

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here