बैखोफ अपराधी :देहरादून तिब्बती बाजार में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।

8
173

उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है जनवरी अंतिम सप्ताह और अब फ़रवरी के दूसरे सफ्ताह के अंतराल में ही ये चौथी घटना है जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर दहशत है,आज सुबह तक़रीबन 10:30 बजे देहरादून के तिब्बती बाजार में दिनदहाड़े 40 वर्षीय व्यक्ति को उसी की कार में गोली मार दी गई जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

पढ़ें यह खबर: उत्तराखंड :SIR (Special Intensive Revision ) को लेकर है संदेह तो ये ख़बर पढ़ लें।

अभी देहरादून के मच्छी बाजार में हुई घटना को लोग भूले ही नहीं थे कि आज सुबह फिर एक गोलीकांड ने देहरादून वासियों को झकझोर कर रख दिया,प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अर्जुन शर्मा है औ वो आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे जो  जीएमएस रोड पर ‘अमर दीप ‘ नाम से भारत गैस एजेंसी का संचालन करते थे,अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में  टेनिस खेलने आते थे और रोज की तरह आज भी टेनिस खेलकर और फल लेकर घर की तरफ जा रहे थे लेकिन तिब्बती बाजार के ठीक सामने अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर गोली दाग दी जिससे स्थानीय निवासियों में हलचल मच गई,आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें यह खबर: भारत के टॉप 5 कलाकारों में शामिल पहाड़ों की आवाज -गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी।

घटना के बाद पुलिस प्रसाशन हरकत में आया और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी,फ़िलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस का दावा है कि नाकेबंदी करके उन्हें पकड़ लिया जाएगा ,लेकिन पिछले 14 दिनों में इस चौथी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें यह खबर: Naake Ki Nathuli – संजय,मीना की गायिकी पर आकाश दीक्षा के अभिनय का जादू।

आज हुई घटना में प्रॉपर्टी का विवाद भी सामने आया है फ़िलहाल पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है पुलिस जांच में जुटी है।अगर पिछले 14 दिनों के आपराधिक घटनाक्रम देखें तो 29 जनवरी को विकासनगर में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या,31 जनवरी को ऋषिकेश में युवती की गोली मारकर हत्या,2 फ़रवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में युवती की गला रेतकर हत्या और आज 11 फ़रवरी को तिब्बती मार्केट में गोली मारकर हत्या।

उत्तराखंड से जुडी ख़बरों को देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।

 

 

8 COMMENTS

Comments are closed.