फिल्म ‘पाणी’ को मिला नेशनल अवॉर्ड, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुशी ज़ाहिर की

0
763

Priyanka Chopra

फिल्म ‘पाणी’ को मिला नेशनल अवॉर्ड, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुशी ज़ाहिर की

देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार 23 दिसंबर को नेशनल अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 66वें नेशनल अवॉर्ड का वितरण किया। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा की मराठी प्रॉडक्शन फिल्म ‘पाणी’ ने इन्वाइरनमेंट कंज़रवेशन कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है।

देहरादून में आयोजिय किया गया ‘साहित्य महाकुंभ’,पढ़ें रिपोर्ट

आपको बता दें कि नेशनल अवार्ड मिलने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए यहां नहीं थीं, निर्देशक आदिनाथ कोठारे ने टीम की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। प्रियंका ने नेशनल अवॉर्ड जीत को लेकर लिखा था, लिखा, ”पाणी’ जैसी स्पेशल फिल्म प्रड्यूस कर मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि मैं इसे प्राप्त करने के लिए वहां नहीं थी! हमारे लिए इस तरह की शानदार फिल्म बनाने और हमारी ओर से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आदिनाथ कोठारे को धन्यवाद”

Priyanka Chopra

इस मौके पर कई फिल्मी सितारे मौजूद थे और नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड फिल्म ‘बधाई हो’ को मिला। आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ और विक्की कौशल को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ‘महानती’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।

क्या हुवा जब Ira Khan ने सिंगर सोना महापात्रा को बोला ‘आंटी’, आप भी देखें

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, आदिनाथ कोठारे, महेशा कोठारे पर्पल पेबल पिक्चर्स और कोठारे विजन आप सभी पर बेहद गर्व है । यह हम सभी के लिए एक जुनून की परियोजना थी, एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय से निपटने और मैं इसके लिए प्राप्त सभी प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। ”

Priyanka Chopra

बता दें कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा ने की थी। उन्होंने इस प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले ‘वेंटिलेटर’, ‘सरवन’, ‘पहुना: द लिटिल विजिटर्स’ और ‘फायरब्रैंड’ जैसी फिल्में प्रड्यूस की हैं।

इस बॉलीवुड सिंगर के रैपर बनने पर छोड़कर चली गई थी गर्लफ्रेंड,जानें कौन है वो