‘लाल सिंह चड्ढा’ का फर्स्ट लुक आया सामने, आमिर खान नजर आए सरदार लुक में, पढ़ें ये रिपोर्ट
आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक सामने आ चुका है। इस लुक में आमिर एक बेहद क्यूट सरदार जी के रूप में हैं।आमिर खान को अपनी फिल्मों में अलग-अलग लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है और इस बार वे बहुत अच्छे लग रहे हैं.
‘Laal Singh Chadda’ First Look
यह भी पढ़ें: Box Office Collection : आयुष्मान की ‘बाला’ फिल्म 100 करोड़ से कुछ ही दूर,पढ़ें रिपोर्ट
फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए थे। उनकी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। आज इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में आमिर खान सरदार के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, ‘सत श्री अकाल जी, मैं लाल… लाल सिंह चड्ढा.’ फैंस को आमिर खान का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं.
‘Laal Singh Chadda’ First Look
यह भी पढ़ें: शीतकाल के लिए बद्रीनाथ में सम्पन्न हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया
Sat Sri Akaal ji, myself Laal…Laal Singh Chaddha.???? pic.twitter.com/aXI1PM8HIw
— Aamir Khan (@aamir_khan) November 18, 2019
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म से दोनों को कई सालों बाद साथ देखा जा रहा है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 3 इडियट्स और तलाश में देखा जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू की है। इसी दौरान सेट से दोनों के लुक की फोटोज पहले ही रिवील हो गई थीं।
‘Laal Singh Chadda’ First Look
यह भी पढ़ें: कहीं कड़वा करेला नापसंद तो कहीं मीठा करेला बन रहा सबकी पसंद
यह साल 1994 में रिलीज हुई रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट मुख्य किरदारों में थे। ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले साल क्रिसमस में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित इस फिल्म को वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर आमिर प्रोड्यूस कर रहे।
देखें आकांक्षा रमोला व साहब सिंह रमोला का फुल इंटरव्यू


