उत्तराखंड: उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पहाड़ी प्रेम की खूबसूरती को दर्शाता गढ़वाली फिल्म ‘युद्धवीर’ का पहला गीत ‘तेरी माया मा’ Teri Maya Ma Garhwali Song रिलीज हो चुका है। गीत के रिलीज होते ही दर्शकों और पहाड़ी संगीत प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खूबसूरत गीत को उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक विवेक नौटियाल और स्वर कोकिला मीना राणा ने अपनी आवाज दी है।
यह भी पढ़ें – सूरज त्राटक का नया पहाड़ी गीत ‘करची कढ़ाई’ रिलीज, इंदर आर्य की आवाज और उदय रावत के रैप ने बढ़ाया रंग
‘तेरी माया मा’ एक रोमांटिक गढ़वाली गीत है, जिसमें पहाड़ की खूबसूरत वादियों, प्राकृतिक नजारों और प्रेम की भावनाओं को शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। गीत का वीडियो उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में फिल्माया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। गीत के फिल्मांकन और कलाकारों की प्रस्तुति के जरिए पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें – Garhwali Song – नए कलाकारों की टोली ने जीता दर्शकों का दिल,दुपट्टा पिछोड़ी गीत हो रहा वायरल।
इस गीत में मोहित घिल्डियाल और दिव्यांशी कुमोला मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति गीत की प्रेम कहानी को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है। गीत के बोल पदम गुसाईं ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित वी. कपूर ने तैयार किया है। गणेश वीरान ने गीत में अरेंजर की जिम्मेदारी निभाई है।
गीत और फिल्म के निर्माता गजेंद्र सिंह चौहान हैं जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत रहते है और बहुत जल्द ये फिल्म सिनेमा घरों मे लगने वाली है, बात करें इस गीत की तो इसमे कोरियोग्राफी अजय भारती ने की है, जबकि डीओपी की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह ने संभाली है। एडिटिंग, ड्रोन और कैमरा का कार्य नागेंद्र प्रसाद ने किया है। फिल्म के सह-निर्देशक मनोज चौहान हैं और निर्देशन बी.एस. नेगी ने किया है।
यह भी पढ़ें – प्रियंका मेहर और विवेक नौटियाल का नया गीत ‘रम झमा’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
MGR Entertainments के आधिकारिक YouTube चैनल से रिलीज हुआ यह गीत गढ़वाली संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। दर्शकों को गीत की मधुर धुन, विवेक नौटियाल और मीना राणा की सुरीली आवाज तथा पहाड़ की खूबसूरत लोकेशन पसंद आ रही हैं।
फिल्म ‘युद्धवीर’ का यह पहला गीत उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगीत को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति है। अब दर्शकों को फिल्म के आगामी गीतों और फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा।
वीडियो यहाँ देखें –








