Forbes India Celebrity 100:जानिए बॉलीवुड के सितारों की कमाई, सलमान से आगे निकले अक्षय कुमार
अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने 2019 की सालाना टॉप 10 कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्स की सूची जारी कर दी।यह लिस्ट काफी हैरान करने वाली है।
यह भी देखें :- जौनसार के इस सिंगर ने खोले अपनी ज़िन्दगी से जुड़े कई राज़ आप भी देखें वीडियो
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 293.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर हैं। 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार हैं। वहीं इस लिस्ट में सलमान खान 229.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर हैं। साल 2016 से सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर थे। अब वह ख़िसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्टान विराट कोहली हैं।
Forbes India Celebrity 100
Indian cricket team captain @imVkohli becomes the first-ever sportsperson to top the #ForbesIndiaCeleb100 list, with a prolific run scoring spree and a glut of endorsements. Click here for full list https://t.co/7bW2G2ODYI@imVkohli pic.twitter.com/3twvGRULtJ
— Forbes India (@forbes_india) December 19, 2019
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन 239.25 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं। शाहरुख खान नंबर 6 पर और रणवीर सिंह नंबर 7 पर शामिल हैं। वहीं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की टॉप 10 लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। आलिया भट्ट 59.21 करोड़ रुपए कमाई के साथ जहां नं 8 पर तो दीपिका पादुकोण 48 करोड़ रुपए कमाई के साथ नं 10 पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार शीर्ष 10 में ये दोनों जगह बना पायी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का क्रिकेट शॉट , आप भी देखें
Forbes India Celebrity 100
यह भी देखें :- कुमाऊं के इस सिंगर की आवाज़ में है एक गज़ब की मिठास ,आप भी देखें
यहां देखें फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में बॉलीवुड हस्तियों की कमाई और रैंक
अक्षय कुमार (293.25 करोड़ रु।) – दूसरा स्थान
सलमान खान (229.25 करोड़ रुपये) – तीसरा स्थान
अमिताभ बच्चन (रु। 239.25 करोड़) – चौथा स्थान
शाहरुख खान (124.38 करोड़ रु।) – 6 वाँ स्थान
रणवीर सिंह (118.2 करोड़ रुपये) – 7 वां स्थान
आलिया भट्ट (59.21 करोड़ रु।) – 8 वां स्थान
दीपिका पादुकोण (48 करोड़ रु।) – 10 वां स्थान
अजय देवगन (94 करोड़ रु।) – 12 वां स्थान
रजनीकांत (100 करोड़ रु।) – 13 वां स्थान
प्रियंका चोपड़ा जोनास (23.4 करोड़ रु।) – 14 वां स्थान
आमिर खान (85 करोड़ रु।) – 15 वां स्थान
एआर रहमान (94.8 करोड़ रुपये) – 16 वां स्थान
प्रीतम (97.78 करोड़ रु।) – 17 वाँ स्थान
ऋतिक रोशन (58.73 करोड़ रु।) – 18 वां स्थान
अमित त्रिवेदी (80.73 करोड़ रुपये) – 19 वां स्थान
यह भी पढ़ें :-
यह भी देखें :-








