अब आपको देखने को मिलेगी पहाड़ी बार्बी “जुन्याली” डॉल, पढ़ें रिपोर्ट

0
1915

अब आपको देखने को मिलेगी पहाड़ी बार्बी “जुन्याली” डॉल, पढ़ें रिपोर्ट

हमेसा से बच्चों की पहली पसंद रहे हैं खिलोने अगर खिलौनों की बात की जाए तो डॉल एक ऐसा खिलौना है जिसे हर उम्र के बच्चों द्वारा पसंद किया जाता है। अब तक सबने देश विदेशों की डॉल देखीं लेकिन अगर पहाड़ी वेशभूषा व पहाड़ी नाम से बाजार में डॉल आने लगे तो बात ही कुछ और हों।हालही में पहाड़ी डॉल जुन्याली लॉन्च हुई। इस पहाड़ी प्रिंसेस के लॉन्च होते ही इसके खरीदारों की होड़ लग गयी।

Uttrakhandi Barbie Doll Junyali

नरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा फ्योंली एंड पाइंस एल एल पी कंपनी की लॉन्चिग। इस कम्पनी के डायरेक्टर दीपेंद्र नेगी दीप,पंकज अधिकारी व अकबीर अधिकारी ने बताया इस कम्पनी का उद्देश्य पहाड़ की ब्रांडिंग करना है व पहाड़ में रोजगार की सम्भावनाओ को बढ़ाना है। इस कम्पनी का स्लोगन है ”ए जर्नी टुवर्ड्स द हिल्स ”अर्थात चलो पहाड़ो की ओर।

इस कम्पनी के जरिए पहाड़ के प्रोडक्ट को बाजार में उतारा जाएगा। साथ ही पहाड़ की संस्कृति की ब्रांडिंग की जाएगी। कम्पनी की लॉन्चिंग के साथ साथ इसमें”जुन्याली”नाम से एक म्यूजिकल डॉल(टॉय )को भी लॉन्च किया गया। इस डॉल की खासियत यह है की यह एक दम बार्बी डॉल की तरह ही है किन्तु पूरी तरह से पहाड़ी वेशभूषा से सुसज्जित। साथ ही डॉल एक मिनट में 6 पहाड़ी गानों में डांस भी करेगी।

Uttrakhandi Barbie Doll Junyali

फ्योंली एंड पाइंस एल एल पी कंपनी की लॉन्चिग के अवसर पर उपस्थित लोगो ने कम्पनी के इस क्रिएटिव आयडिया को खूब पसंद किया। साथ ही कम्पनी के डायरेक्टर ने “जुन्याली” का परिचय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी कराया। मुख्यमंत्री जी भी “जुन्याली” को देख उसकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाए। साथ ही उन्होंने कहा की जिस प्रकार गांधी जी ने भारत से अंग्रेजो को भगाया उसी प्रकार यह “जुन्याली” भी अंग्रेजी बार्बी को भारत से भगाने का काम करेगी।

Uttrakhandi Barbie Doll Junyali

इस पहाड़ी प्रिंसेस के लॉन्च होते ही इसके खरीदारों की होड़ लग गयी। “जुन्याली” को खरीदने के लिए कई ऑर्डर मिलना भी शुरू हो गए है। पहाड़ के लोग अगर चाहे तो अपने हुनर के दम पर कुछ भी कर सकते है। इस कम्पनी के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति जन जन तक पहुंचेगी। अभी इस कम्पनी का मुख्य ऑफिस दिल्ली में है और शीघ्र ही कम्पनी इसका एक ऑफिस पहाड़ में खोलने की तैयारी में है।

आप भी इस “जुन्याली” डॉल को फ्योंली एंड पाइंस एल एल पी में ऑर्डर कर सकते है। देहरादून में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में काव्या ,संजय कोठियाल ,दिलबर सिंह रावत,शिल्पा भट्ट बहुगुणा ,ऐश्वर्या बेलवाल ,रेखा नेगी ,रमन शैली ,अजय बिष्ट ,पृथ्वी सिंह बिष्ट सहित अन्य नामी लोग रहे उपस्थित।

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here