देहरादून: उत्तराखंड की क्षेत्रीय सिनेमा इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केपीजे फिल्म्स प्रोडक्शन (KPJ Films Production) के बैनर तले बनी आगामी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘चंद्रा’ (Chandra) के ऑफिशियल ट्रेलर ने YouTube पर 10 हजार से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेलर को मिल रहे इस सकारात्मक रिस्पॉन्स से फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है।
निर्देशक कांता प्रसाद के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में देहरादून में भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। रिलीज के बाद से ही ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। खासतौर पर उत्तराखंड के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।
फिल्म ‘चंद्रा’ के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं, लोक परिवेश और भावनात्मक कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उत्तराखंडी संस्कृति और जीवनशैली को सिनेमा के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की यह पहल क्षेत्रीय फिल्म जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस से पहले भी कान्ता प्रसाद की फिल्म “मीठी माँ कु आशीर्वाद”ने भी दर्शकों का दिल जीता था और फिल्म सुपरहिट रही थी ।
गढ़वाली गीत ‘रवीना’ ने मचाई धूम, संजू सिलोड़ी और साक्षी काला की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
ट्रेलर को मिले 10 हजार से अधिक व्यूज को फिल्म की टीम दर्शकों के प्यार और समर्थन का परिणाम मान रही है। निर्देशक कांता प्रसाद और KPJ Films Production की पूरी टीम को उम्मीद है कि फिल्म को भी दर्शकों का इसी तरह भरपूर प्यार मिलेगा।
अब दर्शकों को फिल्म ‘चंद्रा’ की रिलीज का इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर की सफलता के बाद यह गढ़वाली फिल्म सिनेमाघरों में कितना प्रभाव छोड़ पाती है और उत्तराखंडी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में कितनी सफल होती है।
फिल्म का ट्रैलर यहा देखें –








