मल्या गौं की कमली : तरुण पावरी का ऑडियो रिलीज़ !

0
1673
TARUN PAWARI

युवा गायक एवं युवा संगीतकारों की जोड़ी उत्तराखण्ड संगीत जगत में धूम मचा रही है,तरुण पावरी का नया गीत मल्या गौं की कमली रिलीज़ हुआ है।जो वाह-वाही लूट रहा है।बदलते संगीत के दौर में श्रोता नई धुन सुनना पसंद कर रहे हैं श्रोताओं की पसंद को देखते हुए संगीतकार भी नई धुन बनाने में रमे हैं। उत्तराखण्ड संगीत अपनी पारम्परिक लोक वाद्यों के लिए विशेष महत्त्व रखता है,जिसकी झलकियां हर पहाड़ी गीत में देखने को मिलती हैं,और अपनी लोकसंस्कृति एवं लोक-परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए ये बेहद जरुरी है।

जरूर पढ़ें : आप भी देखें भोले बाबा के भजन नाची गैना मेरा भोले बाबा पर झूमता है पूरा उत्तराखण्ड -1 मिलियन लिस्ट में शामिल

मल्या गौं की कमली ऑडियो गीत रांगड़ा प्रोडक्शन पर रिलीज़ किया गया है जिसमें संगीत अशीम मंगोली ने दिया है,तरुण पावरी और अशीम मंगोली की जोड़ी फिर से संगीत जगत में छा गई।इससे पहले दोनों की जोड़ी मेरी भानु गीत में देखने को मिली थी। गीत की रचना उत्तम रांगड़ा द्वारा की गई है,तरुण हाल ही में मॉडर्न पहाड़ी मैश-अप भी गा चुके हैं जिसमें उनके साथ आशीष चमोली ने आवाज दी है।

जरूर पढ़ें : VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

युवा गीतकारों एवं गायकों के सक्रीय होने से संगीत-जगत को नई रचनाएं सुनने को मिल रही हैं जो कि अच्छा संकेत है। वहीँ एक तरफ पुराने गीतों को फ्यूजन का रूप देना अब आम हो गया है और दर्शकों को ऐसी रचना की आस है जो बिलकुल नई हो जिसे सुनते ही वाह! निकल जाए। तरुण पावरी का ये ऑडियो गीत श्रोताओं को नयेपन का अहसास जरूर करायेगा।
तरुण पावरी हिंदी गानों को भी बेहत खूबसूरती के साथ गाते हैं जो दर्शाता है कि गायन के क्षेत्र में वो जरूर मुकाम हासिल करेंगे, तथा गढ़-रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के लोकप्रिय गीत तुम्हारी माया मा को भी अपनी आवाज में कवर कर चुके हैं। जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

जरूर पढ़ें : काफल पाको लोक- कथा का वर्णन गीत में पम्मी नवल ने बहुत ही मार्मिक ढंग से किया है देखिए जरूर!

उत्तराखण्ड सिने जगत की हर खबर से रूबरू होने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखण्ड के पहले एंटरटेनमेंट न्यूज़ पोर्टल हिलीवुड न्यूज़ से।
सुनिए तरुण पावरी का गीत मल्या गौं की कमली :

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here