गढ़वाली गीत ‘रवीना’ ने मचाई धूम, संजू सिलोड़ी और साक्षी काला की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

0
63

हिली न्यूज़ | उत्तराखंड। उत्तराखंड के लोकगीत और संगीत की दुनिया में एक और नया गढ़वाली गीत ‘रवीना’ Raveena Garhwali Song दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। रागड़ा प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ यह गीत अपने धमाकेदार डीजे म्यूजिक, आकर्षक फिल्मांकन और कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री के चलते चर्चा में है। गीत को अपनी आवाज देने वाले सूरी सजवाण एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आए हैं।

गीत में उत्तराखंड के लोकप्रिय अभिनेता संजू सिलोड़ी और अभिनेत्री साक्षी काला नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। खूबसूरत पहाड़ी वादियों के बीच फिल्माए गए इस गीत में शानदार लोकेशन और आकर्षक प्रस्तुतिकरण देखने को मिलता है।

युद्धवीर गढ़वाली फिल्म का पहला गीत ‘तेरी माया मा’ रिलीज, विवेक नौटियाल और मीना राणा की आवाज ने जीता दिल

सूरी सजवाण की आवाज और वी कैश का संगीत

‘रवीना’ गीत को सूरी सजवाण ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल भी सूरी सजवाण ने ही लिखे हैं। इससे पहले भी वह कई लोकप्रिय गीतों के जरिए श्रोताओं के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बार वह ‘रवीना’ के माध्यम से डांस और मनोरंजन से भरपूर एक नया गीत लेकर आए हैं।

गीत में वी कैश ने संगीत दिया है, जबकि विक्की जुयाल ने मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम संभाला है। इसकी रिदम सुभाष पांडे ने तैयार की है। वहीं, कैमरा और एडिटिंग की जिम्मेदारी देवेन्द्र नेगी ने निभाई है। गीत का निर्देशन सेंडी गुसाईं ने किया है, जबकि इसके निर्माता मुकेश रागड़ा हैं।

शादी-पार्टियों में थिरकने पर मजबूर करेगा ‘रवीना’

डीजे बीट्स और आकर्षक धुनों से सजे इस गीत को खास तौर पर डांस के अंदाज में तैयार किया गया है। गीत की पंक्तियां, ‘रवीना मैंते पसंद आगिए, मेरी रवीना चमोली रे गे’ श्रोताओं का ध्यान खींच रही हैं। इसकी धुन और संगीत को देखते हुए यह गीत शादियों, पार्टियों और अन्य समारोहों में भी जगह बना सकता है।

गीत में गढ़वाली भाषा और पहाड़ी परिवेश की झलक देखने को मिलती है, जो इसे उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए खास बनाती है।

‘मनमीत’ गीत के जरिए सच्चे प्रेम की खूबसूरत कहानी लेकर आया Mannmalang Uttarakhand Films

उत्तराखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने में जुटा रागड़ा प्रोडक्शन

निर्माता मुकेश रागड़ा लगातार उत्तराखंडी गीत-संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय भाषा, स्थानीय कलाकारों और पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान को मंच देना ऐसे प्रयासों का अहम हिस्सा है।

‘रवीना’ के जरिए रागड़ा प्रोडक्शन ने एक बार फिर दर्शकों के सामने मनोरंजन से भरपूर गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया है। अब देखना होगा कि संजू सिलोड़ी और साक्षी काला की जोड़ी तथा सूरी सजवाण की आवाज से सजा यह गीत दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।

वीडियो गीत यहाँ देखें –